हम रा हैं। हमने पहले इस उपकरण के माध्यम से बात नहीं की है। हमें तब तक इंतजार करना होगा जब तक वो ठीक से ट्यून नहीं हो जाती है, क्योंकि हम एक पतले-बैंड की कंपनता भेजते है। हम हमारे अनंत रचयिता के प्रेम और रोशनी में आपका स्वागत करते है।

हमने आपके समूह को देखा है। हमें आपके समूह में बुलाया गया है, क्योंकि आपको चैनलिंग में अनुभवों की विविधता की आवश्यकता है जो अधिक गहन, या जैसा कि आप इसे कह सकते है, आपके शरीर, आपके मन और आपकी आत्मा के भ्रम के पैटर्न का अध्ययन करने की प्रणाली के लिए उन्नत दृष्टिकोण के साथ जाते हैं, जिसे आप सत्य की खोज कहते हैं। हम आशा करते है कि हम आपको कुछ हद तक जानकारी का एक अलग दृष्टिकोण प्रदान करेंगे जो हमेशा एक समान रहती है।

एक अनंत रचयिता की सेवा में ग्रहों के महासंघ का केवल एक ही महत्वपूर्ण बयान है। जैसा कि आप जानते है, मेरे दोस्तों, यह बयान है कि: “सारी चीजें, सारा जीवन, सारी रचना, एक असली सोच का हिस्सा हैं।”

हम आप में से प्रत्येक चैनल का उपयोग कर के देखना चाहेंगे कि हम किसे उपकरण की तरह इस्तेमाल करने में सक्षम हैं। हमारी बीम या किरण को प्राप्त करना, उन अधिक विस्तृत कंपनता की तुलना में अधिक कठिन और उन्नत है जो अन्य सदस्यों ने अपने अधिक आरंभिक और माध्यमिक कार्य में खोले हैं।

आइए एक पल के लिए इस सोच पर विचार करें। मेरे दोस्तों, यह सोचने वाली बात क्या है? आपने आज क्या सोचा? आज कौन कौन सी सोच रचयिता की असली सोच के हिस्से थे? इनमें से कितनी सोच रचना के बारे में थीं? क्या उन सोचों में प्रेम था और क्या सेवा निःशुल्क दी गयी थी?

आप एक भौतिक ब्रह्मांड का हिस्सा नहीं है। आप एक सोच का हिस्सा है। आप एक बॉलरूम में नृत्य कर रहे है जिसमें कोई सामग्री नहीं है। आप नाचती हुई एक सोच है। आप अपने शरीर, अपने मन और अपनी आत्मा को कुछ हद तक विचित्र पैटर्न में घुमाते है, क्योंकि आपने इस सोच को पूरी तरह से समझा ही नहीं है कि आप एक असली सोच का हिस्सा है।

हम इस समय डॉन के नाम से पहचाने जाने वाले उपकरण में ट्रांसफर होंगे। हम रा हैं।

[दो मिनट का विराम।]

हम रा हैं। हम फिर से इस उपकरण के साथ हैं। हम संपर्क की शुरुआत करने के करीब हैं लेकिन हमें एक निश्चित मानसिक तनाव और व्याकुलता को भेदने में कठिनाई हो रही है जो कुछ हद तक इस चैनल की विशेषता है। इसलिए, हम उस कंपनता के प्रकार का वर्णन करेंगे जो भेजा जा रहा है। उपकरण हमें तीव्रता के एक पतले लेकिन मजबूत क्षेत्र में सिर के ऊपर की तरफ पीछे की ओर एक मामूली कोण पर ऊर्जा क्षेत्र में प्रवेश करते हुए पाएगा। हम हमारे स्वयं की संचार सीमाओं के कारण किसी तरह का प्रभाव डालने या इसे नियंत्रित करने में सक्षम नहीं है। इसलिए, यदि उपकरण इस विशेष प्रभाव को महसूस कर सकता है तो वह हमारे विचारों को वैसे ही बता सकता है जैसे वो उसके पास आते हैं। हम फिर से इस संपर्क का प्रयास करेंगे। हम रा हैं।

[नब्बे सेकंड का विराम।]

यह उपकरण हमारे संपर्क का विरोध कर रहा है। हालांकि, हम उसे आश्वस्त करते है कि हम इस बात से संतुष्ट हैं कि डॉन के नाम से पहचाने जाने वाले इकाई के साथ संपर्क इस समय, इस उपकरण से बेहतर नहीं है। इसलिए, हम लियोनार्ड के नाम से जाने जाने वाले व्यक्ति की ओर आगे बढ़ेंगे। हम फिर से उपकरण को सावधान करते हैं कि यह एक पतले-बैंड का संचार है जिसे आभा में प्रवेश करने वाली कंपनता के रूप में महसूस किया जाता है। अब हम इस संपर्क को ट्रांसफर करेंगे। हम रा हैं।

[नब्बे सेकंड का विराम।]

हम रा हैं। हम अपने अनंत रचयिता के प्रेम और रोशनी में एक बार फिर आपका स्वागत करते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप हमारे साथ धैर्य रखें, क्योंकि हम से जानकारी प्राप्त करना एक कठिन माध्यम है। हालांकि, हम शायद आपकी समझ में कुछ आयामों को जोड़ सकते हैं।

इस समय हमें किसी भी विषय या सवाल पर बात करने का प्रयास करने में खुशी होगी जिसका अनुरोध करने में कमरे में मौजूद इन इकाइयों का संभावित उपयोग हो सकता है।

ऐसा लगता है कि महासंघ के सदस्यों का एक विशिष्ट उद्देश्य है। क्या यह आपके साथ सत्य है, और यदि ऐसा है तो, आपका उद्देश्य क्या है?

हम रा हैं। हम अब संवाद करते हैं। हमारी भी अपनी जगह है। हम प्रेम की [घनत्वता] या रोशनी की [घनत्वता] के नहीं हैं। 1 हम वो है जो एक के नियम के हैं। हमारी कंपनता में ध्रुवों का सामंजस्य होता है, जटिलताओं को सरल बनाया जाता है, और विरोधाभासों का समाधान होता है। हम एक हैं। यही हमारा स्वभाव और यही हमारा उद्देश्य है।

हम आपके ग्रह पर काफी पुराने हैं और हमने एक, एकता, एकत्व के नियम को आपके लोगों तक पहुंचाने में सफलता की अलग-अलग डिग्री के साथ सेवा की है। हम आपकी धरती पर चले हैं। हमने आपके लोगों के चेहरे देखे हैं। महासंघ की कई इकाइयों के साथ ऐसा नहीं है। हमने पाया कि यह प्रभावशाली नहीं था।

हालांकि, हमने तब यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी महसूस की थी कि हम आसपास रह कर एक के नियम में की गयी विकृतियों और शक्तियों को दूर करेंगे। हम इसे तब तक जारी रखेंगे जब तक आपका यह चक्र उचित रूप से समाप्त नहीं हो जाता है। यदि इस बार नहीं तो अगली बार। हम समय का हिस्सा नहीं हैं, और इस प्रकार आपके किसी भी समय में आपके साथ रहने में सक्षम हैं।

क्या यह आपको पर्याप्त जानकारी देता है जिससे हमारे उद्देश्य का सार निकाला जा सके, मेरे भाई?

हाँ, यह देता है। धन्यवाद।

हम आपकी कंपनता की सराहना करते हैं। क्या कोई और सवाल है?

मैंने मिस्रवासियों के संबंध में “रा” नाम के बारे में सुना है। क्या आप उस रा से किसी तरह जुड़े हुए है?

हम रा हैं। हाँ, इस संबंध में तालमेल है। क्या हम स्पष्ट कर सकते है?

कृपया करें।

आप क्या नहीं समझे?

क्या आप मुझे मिस्रवासियों के साथ आपकी भूमिका के बारे में कुछ और विस्तार से बता सकते हैं?

हम रा हैं। रा कंपनता की पहचान ही हमारी पहचान है। हमने एक समूह के रूप में, या जिसे आप एक सामूहिक स्मृति समूह कह सकते हैं, आपके ग्रह की एक सभ्यता के साथ संपर्क बनाया था जिसे आप मिस्रवासी कहते हैं। हमारी घनत्वता के अन्य लोगों ने उसी समय एक के नियम में योगदान देने के उनके प्रयास में दक्षिण अमेरिका में, और तथाकथित “खोये हुए शहरों” में संपर्क बनाया था।

हमने एक ऐसे व्यक्ति से बात की जो इसे सुन और समझ सकता था और जो एक के नियम को लागू करने में आदेश देने की स्थिति में था। हालांकि, उस युग के धर्म का प्रचार करने वाले और बाकी लोगों ने हमारे संदेश को जल्दी ही विकृत कर दिया और हम क्या ही कहें, उन्होंने एक के नियम में से वो ही गायब कर दिया जिसे हम करुणा कहते हैं, जिससे पूरे ब्रह्मांड में एकता का संदेश फैलता है। चूंकि इसमें ही सब कुछ समाहित है, इसलिए यह किसी से घृणा नहीं कर सकता है।

जब हमें लंबे समय तक एक के नियम को व्यक्त करने के लिए उपयुक्त चैनल नहीं मिला तो हमने स्वयं को तुरंत उस पाखंडपूर्ण स्थिति से हटा लिया, जिसमें हमने स्वयं को रखने की अनुमति दी थी। और अन्य मिथक और भ्रमित करने वाली, हम कहेंगे, अन्य समझ जिसका संबंध आपके कंपनता समूह की ध्रुवियता और अन्य वस्तुओं से है, उसने फिर से उस विशेष सामाजिक समूह पर कब्जा कर लिया।

क्या इससे पर्याप्त मात्रा में जानकारी मिलती है, या क्या हम आगे बात कर सकते हैं?

[सवाल सुनाई नही दिया।]

क्या कोई और सवाल है?

[सवाल खो गया क्योंकि प्रश्नकर्ता रिकॉर्ड किए जाने वाले टेप रिकॉर्डर से बहुत दूर बैठा था।]

हम रा हैं। यदि आप चाहें, तो विचार करें कि ब्रह्मांड अनंत है। यह अभी तक सिद्ध या असिद्ध नहीं हुआ है, लेकिन हम आपको आश्वस्त कर सकते हैं कि आपकी स्वयं की, आपकी समझदारी जिसे आप अपनी खोज की यात्रा कहेंगे, या रचना के प्रति आपकी अपनी धारणाओं का कोई अंत नहीं है।

जो अनंत है वह कभी अनेक नहीं हो सकता है, क्योंकि अनेकता भी एक सीमित अवधारणा है। अनंत होने के लिए आपको उस अनंत को एकता के रूप में पहचानना या परिभाषित करना होगा; नहीं तो, इस शब्द का कोई संदर्भ या अर्थ नहीं होगा। एक अनंत रचयिता में केवल एकता होती है। आपने एकता का एक साधारण उदाहरण देखा होगा। आपने उस प्रिज्म को देखा है जो सूर्य की रोशनी से निकलने वाले सभी रंगों को दिखाता है। यह एकता का सबसे सरल उदाहरण है।

सच तो यह है कि कुछ भी सही या गलत नहीं है। इसमें कोई ध्रुवीयता नहीं है, क्योंकि जीवन के जिस नृत्य से आप अपना मनोरंजन करते है, उसमें किसी न किसी बिंदु पर सभी चीजें “सामंजस्य” में हो जाएंगी। यह आवश्यक नहीं था, लेकिन आप में से प्रत्येक ने सभी चीजों को बांधने वाले विचार की पूर्ण एकता का अनुभव करने के विकल्प के रूप में इसे चुना था।

आप समान या कुछ हद तक समान इकाइयों या वस्तुओं की बात नहीं कर रहे हैं। आप ही हर चीज हैं, हर जीव हैं, हर भावना हैं, हर घटना हैं, हर स्थिति हैं। आप ही एकता हैं। आप ही अनंत हैं। आप प्रेम/रोशनी, रोशनी/प्रेम है। आप ही हैं। यही है एक का नियम।

क्या हम इस नियम को और विस्तार से बता सकते हैं?

[सवाल सुनाई नही दिया।]

क्या इस समय कोई और सवाल है?

क्या आप आने वाले ग्रह परिवर्तन के बारे में कुछ कह सकते हैं?

हम रा हैं। हमने तब तक इंतजार करना पसंद किया जब तक कि यह उपकरण हमारे बोलने से पहले एकरूपता या एकाग्रता की गहराई की उचित स्थिति तक नहीं पहुंच गई।

परिवर्तन बहुत ही मामूली हैं। हमें उन परिस्थितियों से कोई लेना-देना नहीं है जो कटाई के समय होती हैं।

एक और सवाल। क्या यह संभव है कि हम जिन अन्य इकाइयों को जागृत करने का यह सारा प्रयास कर रहे हैं उनकी समझदारी [में] तेजी को लाया जा सकता है [या]…किसी व्यक्ति द्वारा स्वयं पर किए गए प्रयास द्वारा उसकी समझ को तेज किया जा सकता है? दूसरे शब्दों में कहुँ, यदि कोई व्यक्ति सामान्य रूप से उत्प्रेरक के रूप में कार्य करने का प्रयास करता है जिससे इस ग्रह की चेतना में जागरूकता को बढ़ाया जा सके, क्या वो स्वयं पर कार्य करने के अलावा कुछ नहीं कर सकता है, या क्या यह संभव है [आगे सुनाई नही दिया]?

हम रा हैं। हम आपके सवाल का जवाब दो हिस्सों में देंगे, जो समान रूप से महत्वपूर्ण है।

सबसे पहले तो आपको यह समझना होगा कि हमें आप में और दूसरों के बीच का अंतर दिखाई नहीं देता है। हम इस बात पर विचार भी नहीं करते हैं कि एक व्यक्तित्व के रूप में आप जिस विकृति को पेश करते हैं, और एक अन्य व्यक्तित्व के रूप में आप जिस विकृति को पेश करते हैं, उससे चेतना-बढ़ाने के प्रयासों के बीच एक विभाजन मौजूद है। इस प्रकार, सीखना उसी प्रकार है जैसे सिखाना और जब तक आप वह नहीं सिखा रहे हैं जो आप सीख रहे हैं; ऐसी स्थिति में आपने अपना/उनका बहुत कम या कोई भला नहीं किया है। इस समझ पर आपके मन/शरीर/आत्मा समूह द्वारा विचार किया जाना चाहिए क्योंकि यह एक विकृति है जो इस बंधन पर आपके अनुभवों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

आपके सवाल के दूसरे हिस्से को समझाने से पहले, क्या हम अपनी समझ बता सकते हैं , हालांकि हमारा ज्ञान सीमित है। समूह-व्यक्तिगत चेतना मन/शरीर/आत्मा समूहों की अन्य विकृतियों के साथ समझ साझा करने की वह स्थिति है, जो व्यक्तिगत मन/शरीर/आत्मा समूह या समूह की स्पष्ट पहुंच के भीतर है। इस प्रकार, हम आपसे बात कर रहे हैं और हम दोनों की विकृतियों को स्वीकार करते हुए रचना के नियमों को, विशेष रूप से एक के नियम को समझा रहे हैं।

हम आपमें से कई लोगों के लिए उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि यह संपर्क आसानी से समझ में आने वाला तरीका या दर्शन का प्रकार नहीं है। हालांकि, उम्मीद है कि हमारा स्वयं का अस्तित्व ही, सिखाने के प्रयास की आवश्यकता और क़रीब क़रीब-निराशा दोनों का एक मार्मिक उदाहरण है।

इस समूह में से प्रत्येक सदस्य उस जानकारी का उपयोग करने, ग्रहण करने और विविधता को समझने का प्रयास कर रहा है जिसे हम इस उपकरण के मन/शरीर/आत्मा समूह के द्वारा बिना किसी विकृति के चैनल कर रहे है। आप सभी लोगो मे जितने लोग भी जागृत है और अपने ज्ञान से लोगो को जागृत करेंगे यह हमारे प्रयास को सफल बनाने के लिए पर्याप्त कारण है। एक की सेवा करना ही सबकी सेवा करना है।

इसलिए, हम आपको यह सवाल दोबारा प्रस्तुत करते हैं कि क्या यह वास्तव में महत्वपूर्ण कार्य नहीं है कि हम सीखें/सिखायें या सिखायें/सीखें? आपके अस्तित्व के अलावा इस असली सोच को प्रस्तुत करने में और कुछ भी सहायक नहीं है, और जो विकृतियां अस्पष्टीकृत, अस्पष्ट, या रहस्यमयी लोगों से आती है वो बहुत ज्यादा है। इस प्रकार, अपने सीखाने के दौरान अपने लोगों के बीच जितना संभव हो उतने समूह के मन/शरीर/आत्मा की विकृतियों को समझना और उनके माध्यम से अपना रास्ता बनाने का प्रयास करना एक बहुत अच्छा प्रयास है। हम आपकी सेवा करने की इच्छा के बारे में और अधिक खुल कर बात नहीं कर सकते हैं।

क्या हम इस विषय पर किसी अन्य समझ की क्षमता के साथ बात कर सकते है?

क्या आप संपर्क के लिए उपलब्ध होंगे? क्या हम भविष्य में आपको कॉल कर सकते है?

हम रा हैं। इस उपकरण का समाधी के साथ हाल ही के अनुभव के कारण हमारा उसके साथ अच्छा संपर्क रहा है। वह आपके भविष्य में हमारे विचारों को बताने में सक्षम होगी। हालाँकि, हम कुछ क्षणों के लिए चैनल को परेशान करने में सावधानी बरतने की सलाह देते हैं, फिर एक उपकरण की सहायता के लिए उचित प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए, जिसे कुछ हद तक, मन/शरीर/आत्मा समूह में फिर से प्रवेश करने की आवश्यकता होती है, जिसे उपकरण ने इस समय/स्थान के जीवनकाल के अनुभव के लिए चुना है। क्या आप जानते है कि इस उपकरण का ध्यान कैसे रखना है?

नहीं, क्या आप इसे समझा सकते है?

हम सुझाव देंगे कि पहले आप कुछ देर तक शांत रहें।

फिर आपके घनत्वता में उपकरण के कंपनात्मक ध्वनि समूह जिसे आप नाम कहते हैं को दोहराया जाना चाहिए। इसे तब तक दोहराया जाना चाहिए ज़ब तक कि जवाब ना मिल जाये।

फिर थोड़ी देर के लिए गर्दन के क्षेत्र पर हाथ रखा जाना चाहिए ताकि उपकरण उन बैटरियों को दोबारा चार्ज कर सके जो, हम कहेंगे, इस समय इस विशेष ऊर्जा क्षेत्र के सार से भरे हुए नहीं है।

और अंत में, उपहार के रूप में पानी दिया जाना चाहिए जिसमें वहां उपस्थित सभी लोगों का प्रेम मौजूद हों। यह इस इकाई को पहले जैसा कर देगा क्योंकि उसकी विकृतियाँ प्रेम की कंपनता के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है, और चार्ज किया गया पानी उसे आराम देगा।

क्या अब आपको समझ आया?

पूरी तरह से नहीं समझ आया है।

हम रा हैं। हमने आपके दिमाग़ को “अलराक” की कंपनता को पाने के लिए ढूँढा है। यह आपकी ही कंपनता है जिसमें सबसे बड़ी मात्रा में वो है जिसे आप प्रेम कहते हैं। दूसरे लोग इस इकाई को “कारला” कहते है।

पानी को चार्ज करने का काम वहां मौजूद सभी लोग गिलास पर हाथ रखकर कर सकते है और पानी में प्रवेश कर रही प्रेम की शक्ति की कल्पना कर सकते है। यह पानी को, जो एक बहुत प्रभावी माध्यम है, उन कंपनताओं से चार्ज कर देगा।

यह उपकरण, इस समय, काफ़ी थकी हुई है। हालाँकि, उसका दिल ऐसा है कि वह हमेशा हमारे लिए खुला रहता है और एक चैनल के रूप में उपयोगी रहता है। यही कारण है कि हमने यह समझाने में समय/स्थान बिताया है कि जिसे आप थकान कह सकते है उसकी विकृतियों को कैसे सुधारा जा सकता है।

किसी भी परिस्थिति में इस उपकरण को तब तक नहीं छूना चाहिए जब तक कि वह अपने नाम पर प्रतिक्रिया ना दे दें। हम इस उपकरण को उसकी शारीरिक ऊर्जा की क्षमता से परे नहीं ले जाना चाहते है। यह कम बढ़ता है। अत: हमें इस उपकरण को छोड़ देना चाहिए।

हम आपको एकता की महिमा और शांति में छोड़ रहें है। एक रचयिता की शक्ति में आनन्दित होते हुए, शांति से आगे बढ़ें। हम रा हैं।


  1. घनत्वता शब्द को यहां स्पष्टता जोड़ने के लिए जोड़ा गया है जिसे हम यहां रा के द्वारा इच्छित अर्थ मानते है। चौथी घनत्वता प्रेम और समझदारी की घनत्वता है। पाँचवी घनत्वता रोशनी की घनत्वता है। रा छठी घनत्वता के है जहां प्रेम और रोशनी एकीकृत हो जाती है।