हम रा हैं। हम आपका स्वागत एक अनंत रचयिता के प्रेम और रोशनी में करते है। अब हम संवाद करते है।

हम कल के विषय को जारी रखना चाहेंगे। हमें इसे पहले रोकना पड़ा [आगे सुनाई नही दिया]

हम रा हैं। यह हमारे साथ ठीक है।

अब हम हीलिंग की ऊर्जा शक्तियों के विकास से संबंधित सिखानें/सीखनें के तीसरे क्षेत्र के साथ आगे बढ़ते है।

तीसरा क्षेत्र आध्यात्मिक समूह है जो कि शक्ति और चेतना के क्षेत्र को सम्मिलित करता है जो कि आपके मन/शरीर/आत्मा समूह का सबसे कम विकृत रूप है। आत्मा की खोज तथा संतुलन सीखने/सिखाने का सबसे लंबा तथा जटिल हिस्सा होता है। हम मन को एक पेड़ की तरह मान सकते है। मन शरीर को नियंत्रित करता है। मन जो एकाग्र, संतुलित और जागरूक होने के साथ साथ, शरीर जिन भी झुकावों या विकृतियों से सहज हो, उसे उस उपकरण के लिए उचित रूप से संतुलित बनाता है, तब वो उपकरण इस महान कार्य को करने के लिए तैयार हो जाता है।

यह बिल्कुल वैसा है जैसे वायु और अग्नि काम करते है। आध्यात्मिक शरीर का ऊर्जा क्षेत्र, मार्ग या चैनल के रूप में कार्य करता है। जब शरीर और मन ग्रहणशील और खुले होते है तब आत्मा, इकाई की ऊपर की ओर बढ़ने वाली व्यक्तिगत ऊर्जा की इच्छा, तथा नीचे की ओर जाने वाली रचनात्मक अग्नि और वायु, के बीच एक शटल या संपर्क बनाने वाले की तरह कार्य करती है।

हीलिंग की क्षमता, अन्य सभी असाधारण क्षमता की तरह ही होता है, जैसा कि यह उपकरण इसे कहती है, वो अनंत बुद्धिमानिता में एक रास्ता या शटल खुलने के कारण प्रभावित होता है। आपके तल में ऐसे कई लोग है जिनके आत्मीय ऊर्जा क्षेत्र मे अनियमित छेद या प्रवेश द्वार होता है, जो कि कभी कभी कुछ रसायन के ग्रहण करने से होता है जैसे कि एलएसडी, जो अपने ऊर्जा के स्रोत को अव्यवस्थित और अनियंत्रित रूप से उपयोग करने मे सक्षम होते है। इस चैनल को हीलर के द्वारा ज्यादा सावधानीपूर्वक और सचेत रूप से खोलने का उद्द्देश्य ज्यादा भरोसेमंद तरीके से सेवा करना है, जो कि हीलर के द्वारा काफी आम और मामूली तरीकों से होता है। दूसरों के लिए यह चमत्कार जैसा लग सकता है। परन्तु वो लोग जिन्होंने सावधानीपूर्वक अनंत बुद्धिमानिता का दरवाजा खोल लिया है उनके लिए यह एक साधारण बात है; यह आम बात है; यह वैसा ही है जैसा इसे होना चाहिये। हीलर के जीवन का अनुभव कुछ बदल जाता है और महान कार्य चलता ही रहता है।

इस समय हमें लगता है कि इतना अभ्यास आपकी शुरुआत के लिए पर्याप्त है। भविष्य में, जब आपको लगेगा कि आपने इतना अभ्यास पूरा कर लिया है जो हमने आपको अब तक सिखाया है, तब हीलिंग के अनुभव में इस प्रवेशद्वार के कार्यों और उपयोगों की अधिक सटीक समझ में हम आपका मार्गदर्शन करना शुरू करेंगे।

मुझसे पूछा गया है कि क्या टॉम फ्लेहर्टी के लिए कल इनमें से किसी एक संपर्क सत्र में भाग लेना संभव होगा। क्या आप इकाई, टॉम फ्लेहर्टी से परिचित है?

हम रा हैं। यह मन/शरीर/आत्मा समूह, टॉम फ्लेहर्टी की ध्वनि कंपनता स्वीकार योग्य है। इससे पहले कि इसे इस समूह में शामिल किया जाए, हम यह चेतावनी देना चाहते है कि इस इकाई को आवश्यक मानसिक स्थिति और विभिन्न साजो-सामान के बारे में अच्छे से समझाया जाना चाहिए।

मुझे पक्का यकीन नही है कि, साजो-सामान से आपका क्या मतलब है।

हम उन प्रतीकात्मक वस्तुओं के बारे में बात कर रहे थे, जिससे इस उपकरण की विकृति प्रेम/रोशनी की ओर प्रेरित होती है। इस उपकरण की देखभाल के लिए इन वस्तुओं को सही स्थान पर रखा जाना चाहिए और यहां उपस्थित सारे लोगो में प्रेमपूर्ण स्वीकृति होना महत्वपूर्ण है। इसलिए इसमें शामिल साजो-सामान का वर्णन किया जाना चाहिए और उनकी उपस्थिति को सिखानें/सीखनें के अपने शब्दों में समझाया जाना चाहिए, क्योंकि आपके पास आवश्यक परिणामों के लिए उचित नज़रिया है।

वह मुझे समझेगा। हम बहुत सावधान रहेंगे की टॉम के उपस्थित होने से पहले हम उसे पूरी तरह से सूचित कर देंगे। आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

मुझे ऐसा लगता है कि आपके बारे में कुछ और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को शामिल करने का यह उपयुक्त समय हो सकता है, संभवतः वो जानकारी जिसका संबंध आपके पृथ्वी से जुड़ने से पहले से है, जैसे कि आप कहां से आये थे। क्या इस बारे में बताना संभव है।

हम रा हैं। हम, उस सामूहिक स्मृति समूह के साथ है, जिसका मैं एक हिस्सा हूं, उनमें से एक हूं, जो आपके अपने सौर मंडल के भीतर किसी दूसरे ग्रह से बाहर की ओर यात्रा करके आये थे। यह ग्रहों का प्रभाव था जिसे आप शुक्र कहते है। हम आपके गणनानुसार काफी पुरानी सभ्यता है। जब हम छठे आयाम में थे, तब हमारा भौतिक अस्तित्व ऐसा था जिसे आप सुनहरा कहेंगे। हम लम्बे और कुछ नाज़ुक थे। हमारे भौतिक शरीर समूह का आवरण, जिसे आप त्वचा कहते है, उसमें सुनहरी चमक थी। 1

इसी रूप में हमने आपके लोगों के बीच आने का निश्चय किया था। उस समय आपके लोग शारीरिक बनावट में हमसे बहुत अलग थे, जैसा कि आप इसे कह सकते है। हम, इस प्रकार, आबादी के साथ अच्छी तरह से घुलमिल नहीं पाए क्योंकि जाहिर तौर पर हम उनसे अलग थे। इस प्रकार, हमारी यात्रा अपेक्षाकृत कम समय के लिए थी, क्योंकि हमने स्वयं को पाखंडपूर्ण स्थिति मे पाया जब आप सभी ने हमें आपका अन्य-स्वयं ना समझ कर अलग समझा। यही वो समय था जब हमने ऐसी संरचनाएँ बनाई जिनमें आप रुचि दिखाते है।

आपने शुक्र ग्रह से इस ग्रह तक की यात्रा कैसे की?

हमने सोच का इस्तेमाल किया।

क्या उस समय के लोगों में से किसी एक को हमारे ग्रह से लेकर शुक्र ग्रह पर रखना संभव होता? क्या वह जीवित रहता? क्या स्थितियाँ बहुत [आगे ठीक से सुनाई नही दिया]?

शुक्र ग्रह के तीसरी-घनत्वता की स्थितियाँ आपके लोगों के जीवन-रूपों के रहने लायक़ नहीं है। उस ग्रहीय क्षेत्र की पाँचवी और छठी घनत्वता बढ़ने/सीखने/सिखाने के लिए काफी अनुकूल है।

आप शुक्र ग्रह से परिवर्तन करने में कैसे सक्षम हो पाए, और मैं मानता हूं कि छठा आयाम, जो—क्या वो अदृश्य था जब आप यहां पहुंचें होंगे? क्या आपको पृथ्वी पर चलने के लिए आपके आयामों को बदलना पड़ा?

आपको वायु का अभ्यास तो याद होगा। शून्यता में विलीन होना एकता में विलीन होना है, क्योंकि कोई शून्यता नहीं है। छठे आयाम से हम, सोच के द्वारा, रोशनी के प्रत्येक कण या विकृत रोशनी में मौजूद अनंत बुद्धिमानिता से हेरफेर करने में सक्षम है, ताकि हम हमारे छठी घनत्वता के मन/शरीर/आत्मा समूह के तीसरी घनत्वता में दिखाई देने वाले एक प्रतिरुप में स्वयं को ढाल सकें। हमें इस तरह के प्रयोग की अनुमति उस महासभा द्वारा दी गई जो इस ग्रह की रखवाली करती है।

यह महासभा कहाँ स्थित है?

यह महासभा शनि ग्रह के अष्टक, या आठ[वें] आयाम में स्थित है, यह एक ऐसे क्षेत्र में है जिसे आप तीसरे घनत्वता के शब्दों में रिंग्स के रूप में समझते है।

आप जैसे लोग जो पृथ्वी पर पाए जाते है, क्या इस सौर मंडल के अन्य ग्रहों पर भी पाए जाते है?

क्या आप स्थान/समय वर्तमान की जानकारी या स्थान/समय निरंतरता के जानकारी का अनुरोध करते है?

दोनों।

आपके अतीत के, एक समय/स्थान में, आपके सौर मंडल के एक ग्रह पर तीसरे घनत्वता के जीवों की आबादी थी। इस ग्रह को अलग अलग नामों से बुलाया गया है, लेकिन आपके लोगों द्वारा आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला कंपनात्मक ध्वनि समूह मालडेक है। इन इकाइयों ने, अपने ग्रहों के क्षेत्र को पूरी तरह से नष्ट कर दिया, इस प्रकार उन्हें मजबूरी में अपने लिए दूसरे स्थान ढूंढना पड़ा जो कि इस तीसरी घनत्वता का हो, उनके समय/स्थान के अनुसार आपके सौर मंडल में सिर्फ यही एक ऐसा ग्रह था जो कि उनके रहने योग्य था और एक के नियम का जरूरी सबक देने मे सक्षम था ताकि उनके मन/शरीर/आत्मा की विकृतियां कम हो सके।

वो यहां कैसे आए?

वो कटाई की प्रक्रिया के माध्यम से आए थे और इस घनत्वता के भीतर आपके उच्च क्षेत्रों से जन्म लेने की प्रक्रिया द्वारा जन्म लेकर आए थे।

हमारे वर्षों में, ऐसा कितने समय पहले हुआ था?

हमें इस उपकरण के माध्यम से संवाद करने में कठिनाई हो रही है। हमें उसकी अवस्था को और गहरा करना चाहिए।

यह आपके लगभग पाँच सौ हज़ार [500,000] वर्षों पहले हुआ था।

धन्यवाद। क्या तब पृथ्वी की पूरी आबादी—पृथ्वी की मानव आबादी—क्या वो सभी मूल रूप से मालडेक से है?

हम रा हैं। यह सवाल पूछने की बिल्कुल नई श्रृंखला है और इसका अपना अलग स्थान है। वो जिन्हें आपके ग्रह में उस ग्रह से कटाई द्वारा लाया गया था जिसे विनाश से पहले अन्य नामों से जाना जाता था, लेकिन आपके लोगों के लिए मालडेक के रूप में जाना जाता था, उनमे से कई लोग जन्म लेकर धरती के सतह पर ना रह कर सतह के भीतर रहते थे। आपके ग्रह के आबादी में कई अलग अलग समूह के लोग शामिल हैं जिनको अन्य दूसरे-घनत्वता और तीसरे घनत्वता वाले ग्रहों से जिनका चक्र अभी ज़ारी हैं, कटाई की प्रक्रिया द्वारा लाया गया था। आप मे से कोई भी एक ही प्रजाति या शुरुआत की पृष्ठभूमि का नही है। आपके ग्रह में आप इस समय जो अनुभव साझा कर रहे है वो इस समय/स्थान के निरंतरता के लिए काफी अनोखा है।

मुझे लगता है यह पता लगाना उचित होगा कि हमारे ग्रह पर जीवों के इस ट्रांसफर और कटाई की क्रिया में एक का नियम कैसे कार्य करता है।

हम रा हैं। एक का नियम बस इतना कहता है कि सभी वस्तुएँ एक है, और सभी जीव एक है। इनमे से कुछ व्यवहार और सोच-रूप है जो इस नियम की समझ और अभ्यास के अनुसार है। वो जिन्होंने, अपने अनुभव के चक्र को पूरा कर लिया है, उनके सोच और कर्म की समझदारी के अनुसार उनकी अलग अलग श्रेणी बन जाती है, और उनके कंपनता के स्तर के अनुसार उनको अलग किया जाता है और उनके मन/शरीर/आत्मा समूह को जो सबसे आरामदेह लगता है उस जगह को वो चुन लेते है।

इस प्रक्रिया का संरक्षण या देखभाल उन पालन पोषण करने वाले लोगो द्वारा होता है, जो एक के नियम के काफी करीब होते है और उन्हें एक के नियम की अच्छी समझ होती है, फिर भी वो सक्रिय सेवा देकर अपना पूरा समय इसी काम को देते है।

इस प्रकार, यह जो भ्रम है वो रोशनी का बना हुआ है, या अधिक उचित ढंग से परंतु कम समझ में आने वाले रोशनी/प्रेम से बना हुआ है। यह अलग अलग तीव्रता का होता है। प्रत्येक इकाई जो कि आगे के घनत्वता में जाने के लिए तैयार रहता है, उनकी आत्मा उसी रोशनी की रेखा के साथ साथ चलती रहती है जब तक कि यह रोशनी बड़ी होकर बहुत अधिक चमकदार ना हो जाये, उस समय वो इकाई रुक जाती है। हो सकता है कि यह इकाई मुश्किल से तीसरे घनत्वता तक पहुंची हो, या हो सकता है कि तीसरे घनत्वता के रोशनी/प्रेम के कंपनता समूह के अंत के बहुत करीब हो। फिर भी, जो लोग इस तीव्र रोशनी/प्रेम के अष्टक के भीतर आते है, वो एक बड़े चक्र का अनुभव करते है, जिसके दौरान उन्हें अपने विकृतियों की खोज करने के कई अवसर मिलते है, जो कि प्रत्येक इकाई मे स्वाभाविक रूप से होता है और, इसलिए, इन विकृतियों को कम किया जाता है।

हमारे वर्षों में, वर्तमान में इनमें से किसी एक चक्र की लंबाई कितनी है?

एक प्रमुख चक्र आपके वर्षों का लगभग पच्चीस हजार [25,000] वर्षों का होता है। इस प्रकृति के तीन चक्र होते है जिनके दौरान वो लोग जिन्होंने अपना सबक सीख लिया है उनकी कटाई हो सकती है। तीन प्रमुख चक्रों के अंत में—अर्थात्, आपके वर्षों के लगभग पचहत्तर या छिहत्तर हजार [75–76,000] वर्षों के बीच—सभी की उनकी प्रगति की परवाह किए बगैर कटाई होती है, क्योंकि उस समय के दौरान ग्रह स्वयं उस आयाम के उपयोगी भाग से होकर गुजर चुका होता है और उस घनत्वता के भीतर निचले स्तरों के कंपनता के लिए उपयोगी होना बंद हो जाता है।

इस समय चक्र की प्रगति के संबंध में इस ग्रह की क्या स्थिति है?

हम रा हैं। यह ग्रह इस समय चौथे-आयाम की कंपनता में है। इसकी सामग्री की सोच में काफी उलझन है क्योंकि यहां के लोगो की चेतना सामाजिक स्मृति समूहों से उलझी हुई है। इस कारण ऐसे संकेत मिल रहे है कि इसके कंपनता में जो परिवर्तन होने वाला है वो आसानी से नही हो पायेगा। इसलिए इसे कुछ असुविधा के साथ लाया जाएगा।

क्या यह असुविधा कुछ वर्षों के भीतर ही घटित होने वाला है?

हम रा हैं। यह असुविधा, या असामंजस्यपूर्ण कंपनात्मक समूह, आपके अतीत में कई वर्षों पहले ही शुरू हो गया है। यह आपके वर्षों के लगभग तीन शून्य, तीस [30] वर्षो से निरंतर प्रचंड रूप से जारी है।

इस तीस साल की अवधि के बाद मैं मान रहा हूं कि हम चौथे-आयाम या चौथे-घनत्वता वाले ग्रह होंगे। क्या यह सही है?

हम रा हैं। यह ऐसा ही है।

क्या यह अनुमान लगाना संभव है कि वर्तमान जनसंख्या का कितना प्रतिशत चौथे घनत्वता वाले ग्रह में निवास करेगा?

अभी कटाई नहीं हुई है, इसलिए अनुमान लगाना अर्थहीन है।

क्या इस तथ्य से कोई लेना-देना है कि हम अब इस परिवर्तन काल में है, क्या यही कारण है कि आपने इस समय सभी लोगों को आपकी जानकारी उपलब्ध कराई है?

हम रा हैं। हम आपके लोगों के बीच चले है। हम याद रखते है। हम दुख को याद रखते है। हमने बहुत कुछ देखा है। हमने एक ऐसे उपकरण को ढूंढने की कोशिश की थी जिनके मन/शरीर/आत्मा समूह की विकृति हमारे पैमाने मे सही उतरे, और जिसके पास मन/शरीर/आत्मा समूहों का समर्थन करने वाला और समझने वाला समूह हो जिन्होंने इस जानकारियों को बहुत कम विकृति के साथ अपनाया हो तथा जिनमे आपके कुछ वर्षों तक ज्यादा से ज्यादा सेवा करने की भावना हो।

जवाब, संक्षेप में, हाँ है। हालाँकि, हम आपको यह बताना चाहते है कि हमारी स्मृति में हम आपको धन्यवाद देते है।

तश्‍तरी के आकार का विमान जिसे हम यूएफओ कहते है…कहा जाता था कि कुछ संभवतः शुक्र ग्रह से आए थे। क्या इनमें से कोई आपका विमान रहा होगा?

हम रा हैं। हमने कई उद्देश्यों के लिए क्रिस्टल का इस्तेमाल किया है। आप जिस विमान की बात कर रहे है, उसका उपयोग आपके स्थान/समय वर्तमान स्मृति समूह में हमारे द्वारा नहीं किया गया है। हालाँकि, हमने अतीत में आपके भ्रम में क्रिस्टल और घंटी के आकार का उपयोग किया है।

कितने वर्षों पहले आपने यहां आने के लिए घंटी के आकार के विमान का इस्तेमाल किया था?

हम रा हैं। हम अठारह हजार [18,000] वर्षों पहले आपके लोगो से मिलने आये थे, और धरती पर नही उतरे थे; फिर दोबारा, हम ग्यारह हजार [11,000] वर्षों पहले आएं थे।

घंटी के आकार के विमान की तस्वीरें और शुक्र से संपर्क की जानकारियां तीस साल से भी कम समय से मौजूद है। क्या आपको इन जानकारियों का कोई ज्ञान है?

हम रा हैं। हमें आपके वर्तमान समय/स्थान के इन घुसपैठों के साथ एकता का ज्ञान है। हम अब शुक्र ग्रह में नहीं रहते है। हालाँकि, हमारे आपके बीच चलने के समय से ही आपके लोगों के बीच कुछ विचार-रूप निर्मित हुए हैं। उससे निर्मित याद और विचार-रूप आपके सामजिक-स्मृति समूह का एक हिस्सा है। यह सामूहिक चेतना, जैसा कि आप इसे कहते हैं, ऐसे अनुभव का अनुरोध करने वालों के लिए एक बार फिर अनुभव पैदा करती है। वर्तमान में शुक्र ग्रह की आबादी अब छठे-घनत्वता की नहीं है।

क्या वर्तमान में रिपोर्ट किए गए यूएफओ में से कोई भी इस समय यहां अन्य ग्रहों से आया है, या क्या आपको इसकी जानकारी है?

हम अनंत रचयिता की सेवा में ग्रहों के महासंघ के सदस्यों में से एक है। इस महासंघ में लगभग तिरेपन सभ्यताएँ हैं जिनमें लगभग पाँच सौ ग्रहीय चेतना समूह शामिल है। इस महासंघ में आपके अपने ग्रह के वो लोग भी शामिल है जिन्होंने आपके तीसरे से आगे की घनत्वता को प्राप्त किया है। इसमें आपके सौर मंडल के भीतर की ग्रहीय इकाईयां शामिल है, और इसमें अन्य आकाशगंगाओं की ग्रहीय इकाईयां भी शामिल है। यह एक सच्चा महासंघ है जिसमें इसके सदस्य देखने में एक जैसे नहीं है, लेकिन एक के नियम के अनुसार सेवा में समान है।

क्या उनमें से कोई इस समय अंतरिक्ष यान में यहाँ आयें है? अतीत में, कहे तो, तीस साल पहले?

हम रा हैं। हम यह बताना चाहतें है कि यह जानकारी महत्वहीन है। यदि आप इसे समझेंगे, तो हमें लगता है कि जानकारी स्वीकार्य रूप से पेश की जा सकती है। एक का नियम वह है जिसे व्यक्त करने के लिए हम यहाँ है। हालांकि, हम इस विषय पर बात करेंगे।

प्रत्येक ग्रह की इकाई जो आपके तीसरे-घनत्वता के स्थान/समय-विकृति के भीतर प्रकट होना चाहती है, वो क्वारंटाइन को तोड़ने की अनुमति का अनुरोध करती है, जैसा कि आप इसे कहेंगे, और आपके लोगों को दिखाई देते है। इस दिखाई देने का कारण और उद्देश्य समझा जाता है और या तो इसे स्वीकार किया जाता है या अस्वीकार किया जाता है। किसी एक समय में आपके आकाश में कम से कम पन्द्रह महासंघ की इकाईयां रहती है; अन्य सोच के माध्यम से आपके लिए उपलब्ध रहते है।

वर्तमान में वहां सात है जो आपके घनत्वता में अपने विमान के साथ काम कर रहे है। उनके उद्देश्य बहुत सरल है: आपके ग्रह की उन इकाइयों को अनंतता के बारे में जागरूक होने की अनुमति देना जो अक्सर बेख़बर लोगो को रहस्यमय या अज्ञात के रूप में व्यक्त किया जाता है।

मुझे पूरी तरह से पता है कि आप मुख्य रूप से एक के नियम का प्रसार करने में रुचि रखते है। हालाँकि, यह मेरी राय है—जो कि गलत भी हो सकता है—कि इस सामग्री का प्रसार करने के लिए उन सवालों को शामिल करना आवश्यक होगा जैसे कि मैंने अभी-अभी सामग्री के संभवतः दूर दूर तक प्रसार करने के उद्देश्य से पूछा है। यदि यह उद्देश्य नहीं है, तो मैं अपने सवालों को केवल एक के नियम को लागू करने तक ही सीमित रख सकता हूं। लेकिन मैं समझता हूं कि इस समय उद्देश्य इस सामग्री का दूर दूर तक प्रसार करना है। क्या यह सही है?

हम रा हैं। यह धारणा आपकी समझ/सीखने में केवल थोड़ी विकृत है। हम चाहते है कि आप जैसा उचित समझें वैसे आगे बढ़ें। वह आपका स्थान है। इस जानकारी को देने में, हम अपने उद्देश्य की समझ में विकृति पाते हैं, जिसमें ना केवल जानकारी की पेशकश करना है, बल्कि इसके सापेक्ष महत्व को अपनी विकृत धारणाओं के अनुसार तौलने की भी है। इस प्रकार, आप कभी-कभी हमारे बयानों को ऐसा पाएंगे जो यह संकेत देते है कि सवाल महत्वहीन है। यह हमारी उस धारणा के कारण है कि पूछा गया सवाल महत्वहीन है। फिर भी, जब तक कि सवाल में जवाब देने की क्षमता हो, जो स्वतंत्र इच्छा का उल्लंघन नहीं कर सकता हो, हम अपना जवाब देते रहेंगे।

आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हम इस उपकरण को अधिक थकाना नहीं चाहते है। यह अब सामान्य कामकाजी समय से काफी ज्यादा है। क्या आप मुझे इस उपकरण की स्थिति बता सकते है?

आपकी देखभाल से यह उपकरण संतुलित है। हालाँकि, उसके शरीर में अकड़न बढ़ रही है।

इस स्थिति में शायद हमें इसे बाद में जारी रखना चाहिए।

हम मान सकते है। इसलिए, यदि आपका कोई छोटा सवाल ना हो तो हम छोड़ कर जाना चाहेंगे।

मेरे पास एकमात्र सवाल यह है कि मुझे यह मान लेना चाहिए कि जब आपने पहली बार संपर्क किया था तब लियोनार्ड यहां थे, उनके लिए टॉम की तरह यहां रहना उपयुक्त होगा। क्या यह सही है?

यह सही है और इस समय आने में सक्षम लोगों की संख्या को पूरा करता है जो उपयुक्त है। एक बार फिर, कंपनात्मक ध्वनि समूह, टॉम की तैयारी के लिए दिए गए निर्देशों को याद रखें।

हम रा हैं। हम आपको एक अनंत रचयिता के प्रेम और रोशनी में छोड़ते है। एक रचयिता की शक्ति और शांति में आनन्दित होते हुए आगे बढ़ें। अडोनाई।


  1. कई सुरागों से पता चलता है कि रा का इरादा छठे के बजाय यहां तीसरे आयाम को कहने का था, जिसमें #6.7 में दी गई जानकारी भी शामिल है और क्योंकि वो “भौतिक शरीर” और “आवरण” की बात करते है, जिसे हम दूसरे प्रसारणों से जानते है कि छठे घनत्व में वे रोशनी के हो जाते है (जैसे, #8.20)।